
एक संगठन द्वारा सक्रिय रूप से आवेदकों की भर्ती के पहले कर्मचारी की आवश्यकता तथा प्रकार पर विचार करना चाहिए । कुछ कंपनियाँ नये साधन विकसित करती है जबकि अधिकांश वर्तमान में उपलब्ध साधनों से ही समाधान करती है। ये साधन आंतरिक तथा बाहरी कहलाते हैं। प्रबन्धन कई परिवर्तनशीलता पर यह तय करने के लिए विचार करता है कि वह आंतरिक या बाहरी साधनों पर कितना निर्भी होगा। कुछ बहुत महत्त्वपूर्ण निम्नानुसार हैं:
1. नीति का सभी कर्मचारियों व्यवहार एवं गतिविधियों पर प्रभाव : यह पदोन्नति नीति का आंतरिक तौर पर करने अक्सर कारण बताया जाता है। अधिकांश कर्मचारी करने ज्यादा सुरक्षित महसूस करते है एवं अपने पौर्ध कालिक हितों का संगठन से तादात्म देखते हैं। दूसरी ओ नीति के अंतर्गत पदोन्नति का ससमान्य आवेदन उन्हें साधारण प्रदर्श करने हेतु प्रोत्साहित कर सकता है।
2. कर्मचारियों के विशेषज्ञता स्तर की आवश्यकताः क कंपनियों में योग्य कर्मचारियों का मुख्य स्रोत वर्तमान कार्यरत कर्मचार ही लेते हैं जिन्होंने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नए उद्योगों में कोई भ अन्य स्रोत ऐसा संतोषजनक नहीं होता।
3. सभी स्तरों पर कर्मचारियों की सहभागिता पर सामान आर्थिक नीति पर जोर : नये कर्मचारी जो बाहर से आते
वं कंपन में अनुभवहीन होते हैं वे इसकी सेवाओं या उत्पादों के बारे में ज्यादा नही जानते ताकि प्रभावी रूप से भाग ले सकें।
4. मौलिकता तथा पहल की आवश्यकता : यदि प्रबंधन महसूस करता है कि वह इन गुणों के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध के रहा है। तो वह अपने ही व्यक्तियों को वरीयता देगा। दूसरी ओर यदि उसे भरोसा नहीं है तो वह विभिन्न योजना वाले नये व्यक्तियों के आयात करने पर अपना पक्ष रख सकता है।
5. वरिष्ठता सिद्धान्तों को अपनाना : अधिकांश संगठनों में यदि आंतरिक रूप से पदोन्नति पर जोर दिया जाता है तो वरिष्ठता एक महत्त्वपूर्ण रोल अदा करेगी। यह सबसे सामान्य आधार है जिस पर उन्नति की योग्यता तय होती है।
1.आंतरिक स्रोत
आंतरिक स्रोत भर्ती के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। एक कर्मचारी जो पूर्व से ही संगठन में कार्य कर रहा है वह ऊंचे के लिये बाहर से भर्ती किये गये व्यक्ति से ज्यादा उपयुक्त हो सकता है। वर्तमान कर्मचारी नये कर्मचारियों की भर्ती में भी मदद कर सकता है। आंतरिक स्रोत निम्न से बने होते हैं।
1. वर्तमान कर्मचारी : वर्तमान कर्मचारियों में से पदोन्नति तथा स्थानांतरण भर्ती का एक अच्छा स्रोत हो सकता है।
(i) स्थानांतरण: स्थानांतरण में वर्तमान कर्मचारियों को दूसरी समान जगह पर बदलाव करना है। यह पद, जिम्मेदारी एवं ओहदे में कोई परिवर्तन नहीं करता, स्थानांतरण व्यक्तियों की संख्या नहीं बढ़ती परन्तु रिक्त स्थानों पर विचार किया जा सकता है।
(ii) पदोन्नति : बेहतर प्रतिष्ठा ऊंची जिम्मेदारी तथा ज्यादा वेतन वाले स्थान पर व्यक्तियों का बदलाव किया जाना पदोन्नति कहलाता है। रिक्त ऊंचे पद संगठन के भीतर से ही भरे जा सकते हैं। पदोन्नति से संगठन में व्यक्तियों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होती। एक व्यक्ति जो ऊंचा पद प्राप्त करने जा रहा है वह अपना वर्तमान पद रिक्त करेगा। पदोन्नति का मार्ग कर्मचारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार हेतु प्रोत्साहित करता है ताकि वे ऊंचे पद पर पदोन्नति पा सकें।
पदोन्नति की हानियाँ : परिवार एवं मित्रों के परिचय से किसी कंपनी के कार्य के लाभों को पत्रों द्वारा अवगत कराकर आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए। यह सामान्य तौर पर भर्ती का एक बहुत प्रभावी तरीका है क्योंकि कई योग्य व्यक्ति बहुत कम कीमत में कंपनी को प्राप्त हो जाते हैं। अधिक संख्या वाले सदस्यों में यह तरीका बड़ी संख्या में संभावना वाले सदस्यों को उपलब्ध करा सकता है। अधिकांश कर्मचारी अपने अनुभव से कार्य की आवश्यकताओं तथा कंपनी द्वारा चाहे गए व्यक्तियों के प्रकार के बारे में जानते हैं। कई बार कर्मचारियों के मित्र या परिचित होते हैं जो इन आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। कर्मचारी के संदर्भ की एक बड़ी सीमाबद्धता यह है कि व्यक्ति उनके समान हो सकते हैं जो पहले से ही कार्य कर रहे हैं। ये कार्य, धर्म या यौन आधारित अनौपचारिक समूहों के रूप में परिणाम दे सकते हैं।
2. पूर्व कर्मचारी : पूर्व कर्मचारी भी भर्ती के आंतरिक स्रोत हो सकते हैं। कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी अंशकालीन तौर पर कार्य पर वापस आने के इच्छुक हो सकते हैं या किसी की सिफारिश कर सकते हैं जो कंपनी के लिये कार्य करने में रुचि रखता हो। कई बार जिन कर्मचारियों ने किसी कारणवश कार्य छोड़ दिया हो वे भी वापस आने के इच्छुक हो और कार्य करें। व्यक्ति जो दूसरे, कार्य के लिए छोड़ चुके हों, वे ऊंचे वेतन पद वापस आने के इच्छुक हो सकते हैं। इस स्रोत का एक लाभ यह है कि इनकी प्रदर्शन क्षमता पूर्व से ही ज्ञात होती है।
3. पूर्व आवेदक : हालांकि सही मायने में ये आंतरिक स्रोत नहीं है जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था उनसे डाक द्वारा संपर्क किया जा सकता है। अप्रत्याशित रिक्ति भरने के लिए यह त्वरित एवं सस्ता रास्ता है। यह व्यावसायिक रिक्ति भरने के कार्य के लिए बहुत उपयुक्त तरीका है।